दहेज केस वापस न लेने पर बहू पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
नई दिल्ली। हर्ष विहार में दहेज उत्पीड़न का मामला वापस न लेने पर ससुराल वालों ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ईशू ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने लगातार उसके साथ मारपीट की।

नई दिल्ली। हर्ष विहार में दहेज उत्पीड़न का मामला वापस न लेने पर ससुराल वालों ने बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर हर्ष विहार पुलिस ने नौ जुलाई को पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ईशू अपने पति नवीन, तीन साल के बेटे नवशु और सास पुष्पा व ससुर रमेश के साथ मंडोली गांव में रहती हैं। ईशू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हैं।
दहेज उत्पीड़न का मामला
ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते ईशू ने उनके खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पीड़िता का आरोप है कि पति और सास-ससुर लगातार उस पर इस केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन भी आरोपियों ने ईशू पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। जब ईशू ने इनकार किया तो वे लोग हैवानियत पर उतर आए।
जान बचाकर थाने पहुंची पीड़िता
विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति नवीन और सास पुष्पा ने जबरन उसके हाथ पकड़ लिए, ताकि वह विरोध न कर सके। इसके बाद ससुर रमेश ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और उसे जलाने की कोशिश की। इस खौफनाक मंजर के बीच ईशू ने साहस दिखाया और किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भागने में सफल रही। बदहवास हालत में वह सीधे हर्ष विहार थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला के बयान के आधार पर पति नवीन, सास पुष्पा और ससुर रमेश के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Rajneesh Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: रजनीश कुमार पाण्डेय पिछले करीब पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'हिन्दुस्तान समाचार पत्र' में क्राइम टीम का हिस्सा हैं और दिल्ली में क्राइम रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले करीब पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। अपराध संवाददाता के रूप में काम करते हुए दिल्ली में अपराध, दिल्ली पुलिस, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट व अन्य मुद्दों की कवरेज करते हुए हिंदुस्तान समाचार पत्र में कार्यालय संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। व्यक्तिगत तौर पर काव्य लेखन व वाचन, संगीत व गायन, कला व कौतुक, रहस्य व अपराध आधारित सिनेमा में विशेष रुचि रखने के साथ ऐतिहासिक, पौराणिक व नये स्थानों के भ्रमण का शौक है।
करियर का सफर
साल 2021 से दिल्ली में पत्रकारिता का सफर शुरू हुआ। कुछ महीने न्यूज नेशन और फिर करीब दो साल दो महीने 2023 तक दैनिक जागरण के दक्षिणी दिल्ली ब्यूरो में काम करते हुए अपराध के बड़े मामले जैसे- श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड की क्राइम, कोर्ट व ग्राउंड जीरो समेत 360 डिग्री कवरेज की। जी-20 सम्मेलन, आजादी को 75 वर्ष पूरे होने पर अमृतकाल के कार्यक्रमों में भी पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर स्टोरी की। लोकसभा, विधानसभा, एमसीडी व अन्य चुनावों की कवरेज का अनुभव भी है। दिल्ली पुलिस व जिला न्यायालय की सामान्य कवरेज के अलावा डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन व सिविक एजेंसियों से जुड़े आम लोगों की समस्याओं व मुद्दों को उठाते हुए ग्राउंड जीरो से विस्तृत कवरेज का अनुभव है। इसके बाद 2023 के अंत तक हिंदुस्तान अखबार में क्राइम रिपोर्टर के रूप में सेवाएं देनी शुरू की। लाल किला धमाका 2025, दिल्ली के दयालपुर में इमारत ढहने से 11 की मौत, वेलकम में सात की मौत, दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, फॉल्कन ग्रुप धोखाधड़ी और चाणक्य एकेडमी के धोखाधड़ी जैसे प्रमुख मामलों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज से जीव विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) के बाद अयोध्या स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर से जनसंचार व पत्रकारिता में परास्नातक किया। उनकी विज्ञान पृष्ठभूमि की शिक्षा और पत्रकारिता व लेखन में रुचि का संयोजन उन्हें अपराध रिपोर्टिंग के साथ ही मेडिकल, रिसर्च व नवाचारों संबंधी स्टोरी इत्यादि करने में सक्षम बनाता है। वह अपराध रिपोर्टिंग में भी नवाचार व तकनीकि का इस्तेमाल करके बेहद आसान व सरल ढंग से आम आदमी को जागरूक करने की कोशिश करते हैं।
विजन
रजनीश का मानना है कि अपराधी व अपराध पीड़ितों के मानवीय भावनाओं और अपराध के कारण को समझकर लिखी गई उनकी खबर व स्टोरी की मदद से वह सैकड़ों लोगों को अपराध का शिकार होने से बचा सकते हैं। लोगों को जागरूक करने व अपराधों से शिकार होने से बचाने के लिए वे लगातार अनोखे व अलग तरह के साइबर अपराधों व आम लोगों से जुड़े अन्य अपराधों पर स्टोरी करते रहते हैं।
विशेषज्ञता
अपराध व कानून, साइबर अपराध, नये व अनोखे साइबर हैक पर स्टोरी करना
अपराधी व पीड़ित के मानवीय भावनाओं को लेकर स्टोरी करना, बड़े हादसों व वारदातों की ग्राउंड रिपोर्टिंग


