दो लाख और बाइक के लिए विवाहिता को पीटा
दो लाख और बाइक के लिए विवाहिता को पीटा कक क क क क क क क क क कक

भदोही, संवाददाता। दहेज में बाइक एवं पांच लाख रुपये नकद ना मिलने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से वह ससुराल से अपनी जान बचाकर मायके पहुंची। दुर्गागंज थाने में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। प्रयागराज जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी शोभनाथ सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि बेटी आशु की शादी 28 अप्रैल 2024 को पवन सिंह निवासी सरायहोला, दुर्गागंज के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही बेटी को दहेज में दो लाख रुपये एवं बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
नौ अगस्त को पति समेत ससुराल के लोगों ने बेटी को बुरी तरह से पीटा। मामले से बेटी से दुर्गागंज थाने की पुलिस को अवगत कराया, लेकिन न्याय दिलाने की बजाय समझा बुझाकर भेज दिया गया। इस बार फिर 12 अगस्त को आरोपितों ने बेटी को बुरी तरह से पीटने के साथ ही जान से मारने का प्रयास करते हुए कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से वहां से भाग कर उसने अपनी जान बचाई।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दुर्गागंज थाने की पुलिस ने पति पवन सिंह, ससुर समयराज सिंह, सास नीलम सिंह, जेठानी डाली सिंह एवं कुसुम के खिलाफ संबंधित धारओं में मुकदमा कायम किया है।


