कैंसर पीड़ित विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में एक विवाहिता पूनम देवी को दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने उसका इलाज कराने से मना किया। 15 अगस्त को उसे घर से निकालकर मारा गया तथा जेवरात छीन लिए गए। आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कैंसर पीड़ित विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

फतेहपुर, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कैंसर पीड़ित विवाहिता को प्रताड़ित कर इलाज कराने से भी इनकार कर दिया। विवाहिता को पीटकर उसके जेवरात छीनने के बाद घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं मायके पहुंचकर भी उसके साथ मारपीट की गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जहानाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर कपिली गांव निवासी सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूनम देवी की शादी सात मार्च 2026 को कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के पसेमा निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार से हुई थी।

शादी के बाद पति धर्मेन्द्र, सास किशोरी, ससुर राजेश कुमार, देवर शिवम और ननद मधु देवी अतिरिक्त दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान पूनम कैंसर से पीड़ित हो गई लेकिन ससुरालियों ने उसका इलाज नहीं कराया। 15 अगस्त को आरोपियों ने पूनम के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उसके जेवर भी रख लिए। इसके बाद आरोपी मायके पहुंचे और वहां भी पूनम के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि तलाक न देने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सभी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैंसर पीड़ित विवाहिता को पीटकर घर से निकाला