झंगहा में महिला की नग्न लाश मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में एक महिला की नग्न लाश मिली। आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। शव करीब में चप्पल और मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस लाश की पहचान के लिए आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार की सुबह एक महिला की नग्न लाश मिली। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। लाश के कुछ दूर पर ही चप्पल और एक मोबाइल फोन मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । फिलहाल, लाश की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़ी एक लाश पर पड़ी। नग्न शव देखते ही सनसनी फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एक ग्रामीण ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में ले ली।
जांच की स्थिति
पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ दूरी पर ही एक लोअर चप्पल और मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस मोबाइल की मदद से लाश के पहचान की कोशिश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला के गले पर चोट का निशान है, इसी वजह से आशंका जताई जा रही है की दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। यह भी आशंका है की वारदात कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है ।


