घर में घुसे चोर ने महिला से की बर्बरता

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में एक महिला पर चोर ने हमला किया। बदमाश ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हंसिया घोंप दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति स्थिर है। अपराधी की तलाश जारी है और स्थानीय लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

घर में घुसे चोर ने महिला से की बर्बरता

मुजफ्फरपुर/गायघाट। गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे बरामदे में सोई महिला के प्राइवेट पार्ट में हंसिया घोंप दिया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने खून से लथपथ महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद हंसिया बाहर निकाली गई। महिला को आईसीयू में रखा गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला की उम्र 35-40 वर्ष बताई जा रही है। महिला के पति और बच्चे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पर पति गांव के लिए चल दिए हैं। गायघाट पुलिस ने मेडिकल में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पीड़िता महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था।

वह लाल रंग के गमछा से चेहरा ढंके हुआ था। आहट सुनकर पीड़िता की नींद खुल गई। शोर मचाने पर हंसिया से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी जुटे। तुरंत एसकेएमसीएच ले जाया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ऑपरेशन कर हंसिया बाहर निकाला। चिकित्सकों के अनुसार, अंदरूनी अंगों में गहरा जख्म है।मामले में डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स ने बताया कि गुरुवार अहले सुबह महिला पर हमला किया गया। महिला के प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद सभी पहलुओं पर गहन जांच की जाएगी। इधर, प्रभारी थानेदार संतोष कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर की गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में रात में गश्ती नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।