दबंगों ने मां बेटे को लाठियों से पिटकर किया घायल

हिन्दुस्तान, महोबा
share

- पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दबंगों ने मां बेटे को लाठियों से पिटकर किया घायल

महोबा,संवाददाता। दबंगों ने मां बेटे को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परापांतर गांव निवासी रामदेवी राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की रात्रि करीब 9 बजे वह घर पर थी। तभी गांव के ही घनाराम, रामजीवन राजपूत व हरिओम दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। वह अपने पुत्र महेंद्र राजपूत के साथ पहुंची और गालियां देने से मना किया। इस पर तीनों लोगों ने लाठियों से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

जिससे दोनों के सिर व शरीर के अन्य हस्सिों में चोट आईं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों को एकत्र देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ितों ने कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदबंगों ने मां बेटे को लाठियों से पिटकर किया घायल