तमंचा दिखा व्यापारी के परिवार को धमकी, मुकदमा
शाहजहांपुर, संवाददाता। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यापारी पर जानलेवा हमला करने और कट्टा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यापारी पर जानलेवा हमला करने और कट्टा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने साहिल गुप्ता और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि 7 जुलाई की शाम वह अपनी दुकान जा रहा था। इसी दौरान एक मोबाइल शॉप के पास पहले से घात लगाए बैठे साहिल गुप्ता और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और लोहे के पाइप, लाठी, बेल्ट तथा लोहे की जंजीर से हमला कर दिया।
किसी तरह जान बचाकर भागने पर आरोपी ने देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में मोबाइल पर फोन कर पीड़ित, उसके बच्चों और पूरे परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


