ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी काजल कुमारी पर उसके पति और अन्य साथियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। काजल ने बयान में बताया कि 28 सितंबर को अनबन के बाद वह अपने ननद के घर गई थी, जहां पति ने उसे बुलाकर जान से मारने की कोशिश की। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी बलिराम पासवान की पत्नी काजल कुमारी ने पीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में इलाज के दौरान राजापाकर पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान दिया। बताया कि बीते 28 सितंबर को अपने पति बलिराम पासवान से अनबन होने के कारण वह अपने ननद के घर राजापाकर थाना क्षेत्र के हरपुर हरदास गांव गई थी।
बीते 28 सितंबर का दिन
जहां 28 सितंबर को 2 बजे दिन में पति बलिराम पासवान,ससुर नंदलाल पासवान, चचेरा भैसूर सुबोध पासवान दो अज्ञात व्यक्ति के साथ पति हरपुर हरदास पहुंचे और गाली गलौज एवं बद्तमिज़ी करने लगे तथा साजिश के तहत ननद के घर के पीछे स्थित गाछी में बातचीत करने के बहाने बुलाकर ले गए। वहीं पास के झोपड़ी में चारा काटने वाली धारदार गड़ासी लेकर आए तथा मेरे ऊपर जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके कारण मेरे गर्दन के ऊपर कान के पास गहरा एवं लंबा कट गया। जिसे मैं बेहोश होकर गिर गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़िता के बयान पर राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं राजापाकर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की छानबीन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। -संतोष वर्मा


