दो दोस्तों घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
मछही पोखर के पास एक घटना में बदमाशों ने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला किया। बीए छात्र गोलू उर्फ देवांश की गर्दन काटने की कोशिश की गई। दोस्त सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश भााग गए हैं और गांव में तनाव है। दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

सकरा (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मछही पोखर के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने दो दोस्तों को घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीए के छात्र गोलू उर्फ देवांश की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। बीच-बचाव में देवांश के दोस्त सचिन राय उर्फ मुन्ना पर भी हमला कर दिया। दोनों युवकों के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरे थे। गंभीर हालत में मछही निवासी रुपेश पासवान के पुत्र देवांश और पल्लू राय के पुत्र सचिन को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने दोनों दोस्तों को फोन पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद मछही गांव का आरोपित परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची ने घायल युवकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
घटना का विवरण
रुपेश पासवान ने पुलिस को बताया कि गोलू उर्फ देवांश की आज बीए की अंतिम परीक्षा होनी थी। परीक्षा देने के बाद वह मौसी के यहां झारखंड जाने की तैयारी कर चुका था। बदमाशों ने फोन कर दोनों को बुलाया था। मछही पोखर के पास सुनसान जगह पर तेजधार हथियार से गर्दन रेतने का प्रयास किया। बचाव में देवांश के दोस्त सचिन पर भी हमला कर दिया। दोनों के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए।
पुलिस की प्रतिक्रिया
इधर, एसडीपीओ पूर्वी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मछही पोखर के पास देर रात दो दोस्तों पर गांव के ही कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। दोनों का इलाज चल रहा है। परिजनों के बताए अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

