दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
-पीड़िता के देवर एवं रिश्ते के भैसुर ने दिया घटना को अंजामदो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जदो बच्चों की मां के साथ

विश्वास में लेकर जंगल में बुलाया, फिर किया रेप दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, घटना के बाद से फरार
घटना का विवरण
गोपीकांदर, प्रतिनिधि। दो बच्चों की मां के साथ देवर और दूर के भैसुर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना बुधवार की देर शाम में गोपीकांदर थाना अन्तर्गत एक गांव में हुई। घटना के बाद पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए गोपीकांदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। गोपीकांदर थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर देवर एवं रिश्ते के भैसुर के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद दोनों फरार है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस दोनों की तलाश करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार महिला के पति दैनिक मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। घर पर वह दो बेटियों के साथ रह रही थी। बुधवार की शाम में देवर ने फोन कर महिला को जंगल की ओर बुलाया। देवर के बुलावे पर नि:संकोच होकर वह जंगल की ओर चली गई। जंगल के पास गई तो देखा कि रिश्ते का भैसुर भी वहां पर मौजूद है। वह जैसे ही जंगल के पास पहुंची,वैसे ही दोनों अंदर की ओर खींच कर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद दोनों उसी हालत में पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की नजर जब पीड़िता पर पड़ी तो उसे उठाकर गोपीकांदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत गोपीकांदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का फर्द बयान लिया। महिला के बयान दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.


