भाई-बहन और मां की पिटाई, तीन पर केस
हिन्दुस्तान, बस्ती
लालगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश में एक भाई-बहन और मां की पिटाई का मामला दर्ज किया है। बलिराम ने शिकायत में कहा कि संजय, रामसजीवन और अंकित ने उसके बेटे शिवम, बेटी शीला और पत्नी सुभावती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बस्ती। लालगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश में भाई-बहन व मां की पिटाई का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बलिराम निवासी बगही थाना लालगंज ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते संजय, रामसजीवन और अंकित निवासी बगही थाना लालगंज ने मेरे बेटे शिवम, बेटी शीला और पत्नी सुभावती को मारापीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


