पिता की हत्या के आरोपी दोनों बेटे गए जेल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में बुजुर्ग रामदुलारे की हत्या उनके बेटों अखिलेश और वीरेंद्र ने की। हत्या की वजह यह थी कि पिता ने अपने बेटों से गुजारा भत्ता देने की मांग की थी, जो बढ़कर ढाई लाख रुपये हो गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।

पिता की हत्या के आरोपी दोनों बेटे गए जेल

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पांच दिन पहले लल्ला चुंगी के समीप बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपियों ने गुजरा भत्ता नहीं देने की नीयत से अपने पिता की हत्या की थी। कर्नलगंज पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद की है।शिवकुटी की लाला की सराय निवासी 67 वर्षीय रामदुलारे की 13 जून की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे जितेंद्र कुमार की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सीसीटीवी फुटेज और जांच में पता चला कि रामदुलारे को उन्हीं के बेटे अखिलेश उर्फ शिवा और वीरेंद्र कुमार ने गोली मारी थी। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अयोध्या हॉस्टल की तरफ जाने वाली सड़क की बाएं तरफ मजार के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि पारिवारिक न्यायालय की ओर से रामदुलारे हर महीने गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। सभी छह बेटों को 800-800 रुपये प्रति महीने गुजारा भत्ता देना था। इसका भुगतान नहीं किया गया और यह राशि बढ़ते हुए करीब ढाई लाख तक पहुंच गई थी। रुपये नहीं देने पर रामदुलारे ने न्यायालय से अपने पुत्रों के विरुद्ध वारंट जारी करवाया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर अखिलेश उर्फ शिवा और वीरेंद्र कुमार ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।