बहनोई को गाली का विरोध करने पर भाई ने छोटी बहन को गला घोंटकर मारा बहनोई को गाली का विरोध करने पर
अलीगढ़ में रविवार रात भाई ने छोटी बहन हुमा (19) की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बहनोई से 40 हजार रुपए के विवाद पर विवाद किया था। बहनोई को गाली देने के विरोध में हुमा के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी इकरार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आलमबाग में रविवार की देर रात भाई ने छोटी बहन को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वह बहनोई को गाली देने का विरोध कर रही थी। डेढ़ माह से बहनोई के पास ही रह रही थी। 40 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर साले का बहनोई से विवाद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण
आलमबाग निवासी बबलू की दूसरी गली में ससुराल है। उसकी छोटी साली हुमा (19) करीब डेढ़ साल से बबलू के पास ही रह रही थी। परिजनों के अनुसार बबलू की पत्नी हिना के खाते में सास ने 40 हजार रुपए डाल दिए थे। इससे पहले बबलू के सास पर कमेटी के 65 हजार रुपए थे। रविवार की रात साला इकरार नशे की हालत में घर पर पहंुच गया। बबलू से 40 हजार रुपए की मांग कर दी। बबलू ने रुपए देने ने इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इकरार ने बबलू से गाली गलौज कर दी और मारपीट पर उतारु हो गया। बहनोई को गाली देने का हुमा ने विरोध किया तो इकरार आक्रोशित हो गया। हुमा को पीटते हुए अपने घर ले गया। वहां भाई व मां के साथ मिलकर हुमा के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को चारपाई पर छोड़कर आरोपी घर का बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। उधर विवाद बढ़ने पर बबलू पत्नी के साथ पुलिस चौकी पहंुच गया। पुलिस मौके पर पहंुची तो बाहर से दरवाजा बंद था। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खुलवाया तो हुमा का शव चारपाई पर पड़ा था। यह देख पुलिस कर्मी दंग रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। बड़ी बहन हिना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई इकरार, रिजवान और मां नजमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात मां नजमा और इकरार को गिरफ्तार कर लिया।
धमकी का मामला
वारदात के बाद घर पर पुलिस लेकर पहंुचे बहनोई बबलू को आरोपी इकरार ने फोन पर धमकी दी कि चार-छे महीने बाद जेल से छूटते ही तुम दोनों को मारुंगा। जो कुछ हुआ है वह सब तेरी वजह से ही हुआ है। यह पूरा वाकया पास में ही खड़े पुलिस कर्मियों ने सुना। इसके बाद आरोपी ने फोन स्वीच ऑफ कर लिया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
हुमा परिवार में चार बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। लॉकडाउन में बीमारी के चलते पिता की मौत हो गई थी। तब से वह कभी मां के पास तो कभी बहनोई के यहां रहती थी।
हत्या की विशेषताएँ
भाई इकरार पर खून इस कदर सवार था कि उसने गला घोंटने से पहले भारी वस्तु से सिर पर प्रहार किया था। आशंका जताई जा रही कि पत्थर से प्रहार किया गया है। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
पुलिस की कार्यवाही
भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी भाई और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सर्वम सिंह,सीओ तृतीय
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


