निष्ठा का नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन
हिन्दुस्तान, गंगापार
सीबीएसई ईस्ट जोन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव, पलक ने भी हासिल किया कांस्य (फोटो) नवाबगंज। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, नवाबगंज की

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, नवाबगंज की छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। भदोही में 17 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा एक की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव ने 16–18 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं कक्षा नौ की छात्रा पलक मिश्रा ने 55–59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निष्ठा श्रीवास्तव का चयन सीबीएसई नेशनल लेवल इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। विद्यालय की प्रबंधिका पूजा जायसवाल एवं प्रधानाचार्य शशांक शर्मा ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें:संत जोसेफ की दो छात्राओं को मिले पदक


