ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर हर्ष
– आंबेडकर जनसंघर्ष मोर्चा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अंबेडकर जनसंघर्ष मोर्चा ने हर्ष जताया है। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता रंजीत राम ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। रंजीत राम ने कहा कि ब्रजमोहन राम को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के दलित समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों तक पहुंचाकर सम्मान देने का काम किया है।
उन्होंने इसे समाज के वंचित और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से दलित समाज के लोगों में खुशी और गौरव की भावना है। इस अवसर पर ब्रजमोहन राम को बधाई देने वालों में अमरनाथ कुमार, शंकर कालिंदी, सोनू कुमार, विक्की कुमार, आशीष कुमार, राकेश पासवान, मिथलेश राम, सजीत नायक, अभिनाश कुमार, राकेश नायक, बबलू कुमार, सूरज राम, गुड्डू कुमार, आदित्य कुमार, आर्यन कुमार, सुंदरम सिंह, विक्रम राम, बिट्टू कुमार, अनिल कुमार, राजू राम और संजोग कालिंदी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

