बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा में खुशी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

पलामू से तीन बार सांसद रहे बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर पेटरवार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने नियुक्ति को झारखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक समावेश और सभी वर्गों की भागीदारी का संदेश मिलता है। उन्होंने राम के सफल कार्यकाल की कामना की।

बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा में खुशी

पेटरवार, प्रतिनिधि। पलामू से तीन बार सांसद रहे बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा पेटरवार प्रखंड के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि बृजमोहन राम की नियुक्ति झारखंड के लिए गर्व का विषय है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता को महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपना सामाजिक समावेश और सभी वर्गों की भागीदारी का संदेश देता है। उन्होंने बृजमोहन राम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, वरिष्ठ नेता शांतिलाल जैन, असित कुमार बनर्जी, नागेश्वर कुमार, पिंटू, मुकेश ओझा, प्रकाश कुमार रवानी, महानंद महतो और रौनक कुमार सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा में खुशी