बृहस्पति देव अस्त, अब 4 माह को थम गईं शहनाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादबुधवार को बृहस्पति देव के अस्त होने से सभी मांगलिक कार्य रुक गए हैं। देव गुरु बृहस्पति 9 अगस्त को उदय होंगे, जबकि 25 जुलाई को देव शयनी एकादशी के दिन विश्राम में चले जाएंगे। चार माह बाद, 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी पर शुभ कार्य शुरू होंगे।

बुधवार को बृहस्पति देव अस्त हो गए हैं। इसके साथ ही शहनाई की गूंज भी थम गई है। सभी प्रकार के मांगलिक कार्य रुक गए हैं। देव गुरु बृहस्पति 9 अगस्त को उदय होंगे। मगर इससे पहले 25 जुलाई को देव शयनी एकादशी को देव भी विश्राम में चले जाएंगे। भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाएंगे और चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। यह बीस नवंबर को देव उठनी एकादशी को जगेंगे। तभी शुभ कार्य आरंभ हो सकेंगे। इस केवल अबूझ मुहूर्त में ही शुभ कार्य किये जा सकेंगे। इस तरह बुधवार से चार माह दस दिन के लिए शुभ कार्य बंद रहेंगे।


