Hapur News: पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में अभिभावक-शिक्षक बैठक और ब्राइटर माइंड सेशन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने की। कक्षा 7 के विद्यार्थी अंश का प्रदर्शन देखकर अभिभावक चकित रह गए। ब्राइटर माइंड सेशन का उद्देश्य छात्रों का बौद्धिक और इमोशनल विकास करना है।

Hapur News: पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी

Hapur News: श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक पीटीएम के साथ-साथ ब्राइटर माइंड सेशन का आयोजन हुआ। पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति, व्यवहार एवं उपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। हार्ट फुलनेस संस्था के सहयोग से संचालित ब्राइटर माइंड सेशन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थी अंश ने आंख पर काली पट्टी बांधकर किताब को सूंघ कर पढ़ा एवं छूकर रंगों के नाम भी बताए। इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर सभी अभिभावक चकित रह गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा अंश को पुरस्कृत किया।

प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने बताया कि यह अवधारणा 2015 में बेंगलुरु में हुई रिसर्च पर आधारित है। 1 साल की रिसर्च के बाद 2016 में इसे लागू किया गया। आज यह यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में सफलतापूर्वक चल रही है। भारत में भी इसे धीरे-धीरे अपनाया जा रहा है। हार्ट फुलनेस संस्था द्वारा आयोजित ब्राइटर माइंड सेशन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास, संरचनात्मक विकास एवं इमोशनल प्रोग्रेस करना था। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि जगबीर सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को ध्यान, सकारात्मक सोच और कैरियर मार्गदर्शन के टिप्स दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।