ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया
By Vinod Paswan
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरखुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में शुक्रवार को ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया गया। वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने बताया कि मो. उस्मान ने 3 जुलाई 1948 को जम्मू कश्मीर में शहादत दी, जिसके बाद उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पारू। खुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में शुक्रवार की शाम ब्रिगेडियर मो. उस्मान का बलिदान दिवस मनाया गया। वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने कहा कि तीन जुलाई 1948 को जम्मू कश्मीर के नौशेरा में सीमा की रक्षा करते हुए मो. उस्मान ने शहादत दी थी। मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से नवाजा गया। मो. अमीन कौशर सोनू, सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. असगर अली, पूर्व मुखिया बलदेव सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव ठाकुर, देवेंद्र साहू, शेख मोहम्मद सिकंदर, मो. फारूक आजम आदि थे।


