दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान, हरदोई
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता अफसाना बानो की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी शादी 2024 में हुई थी, और आरोप है कि उसके पति और परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे जहर दे दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। कछौना कोतवाली के बालामऊ निवासी रिहाना बानो ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी अफसाना बानो की शादी 24 नवंबर 2024 को बीकापुर निवासी मुस्तफा उर्फ जावेद से हुई थी। आरोप है कि 5 अगस्त 2026 को पति मुस्तफा, जेठ शेखर, सास फातिमा, ननद नाजिया और बहनोई जाकिर ने मिलकर मारपीट कर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। एसओ बघौली प्रशान्त दुबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


