विवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुवी खास गांव में दहेज के लिए विवाहिता की

विवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुवी खास गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को पति को गिरफ्तार किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की बेटी शिवांगी की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के महुवी खास गांव निवासी राहुल सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग महुवी खास गांव पहुंचे।

विवाहिता के पिता विनोद कुमार सिंह ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने सूचना दी थी। पुलिस को पति राहुल सिंह, ससुर वीरेंद्र सिंह और सास बालिका सिंह के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। महराजगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश से ने बताया कि शनिवार को आरोपी पति राहुल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार