दहेज प्रताड़ना व छेड़छाड़ में पति-देवर समेत पांच पर केस

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

मामले में एक शादीशुदा महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति, ससुर, सास, देवर और ननद ने उसकी परेशानियों को बढ़ाया। उसने अब अपने पिता के घर में शरण ली है और न्याय की मांग की है।

दहेज प्रताड़ना व छेड़छाड़ में पति-देवर समेत पांच पर केस

ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। देवर ने छेड़छाड़ करता था।मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 23 अप्रैल 2025 को बिजनौर जिले के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के मोहल्ला सत्तयान निवासी युवक के साथ की थी। शादी में किसान ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, देवर तथा ननद कम दहेज लाने के ताने देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी, इतना ही नहीं मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। विवाहिता का आरोप है कि देवर अकेला पाकर अश्लील हरकतें करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसी विवाद के चलते विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अवधभान भदौरिया ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदहेज प्रताड़ना व छेड़छाड़ में पति-देवर समेत पांच पर केस