कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

दहेज में कार की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को उसके पति और ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। विवाहिता ने मारपीट और मानसिक यथियां का आरोप लगाया। उसने बताया कि ससुरालियों ने उस पर गर्म खाना डालकर जलाया और उसे मायके लौटने पर मजबूर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर मारपीट, स्त्रीधन छीनने और गर्म खाना डालकर जलाने का आरोप लगाया है। महिला थाना ककोर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना थाना क्षेत्र के नगला खरगजीत निवासी विवाहिता की शादी 16 मई 2025 को अछल्दा थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी में मायके पक्ष ने चार लाख रुपये नकद, घरेलू सामान, बाइक, सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य सामान दिया था।आरोप

है कि शादी के बाद पति समेत ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे भूखा रखने के साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने पति के किसी अन्य महिला से फोन पर बात करने का विरोध करने पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक बार पति और ननद ने उसके ऊपर गर्म खाना डाल दिया, जिससे वह जल गई। विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। विवाहिता का आरोप है कि 20 सितंबर 2025 को ससुरालीजन उसका स्त्रीधन अपने पास रखकर उसे पहने कपड़ों में ही मायके छोड़ गए। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 की दोपहर ससुरालीजन बोलेरो से उसके मायके पहुंचे और फिर कार की मांग की। मायके पक्ष के असमर्थता जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला