बिलारी में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र की इमरतपुर स्योड़ारा में विवाहिता सोनम का शव फांसी पर लटका मिला। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सोनम ने 13 जुलाई को अपनी बहन को फोन करके ससुराल के उत्पीड़न की जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

बिलारी में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

कोतवाली क्षेत्र के गांव इमरतपुर स्योड़ारा में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दौरान उसका पति और सास ससुर घर के बाहर थे। मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिला संभल के तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर के गांव नेहटा के रहने वाले नंदकिशोर पुत्र बनवारी ने अपनी बेटी सोनम की शादी अब से 2 साल पहले इमरतपुर स्योड़ारा गांव के विजय पुत्र हरनंदन के साथ की थी।

दोपहर के 13 जुलाई को सोनम ने अपनी छोटी बहन मंजू को फोन करके बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इस बीच परिवार के लोगों को 2 घंटे बाद फोन पर सूचना मिली कि सोनम फांसी पर लटकी हुई है। इसके बाद नंदकिशोर परिवार के लोगों के साथ गांव इमरतपुर स्योड़ारा में पहुंचे तो सोनम फांसी पर लटकी हुई थी। इस मामले को लेकर बिलारी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के समय विजय और ससुराल पक्ष के लोग घर के बाहर थे। घर पर केवल विवाहिता सोनम ही थी। मृतका के पिता नंदकिशोर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक न मिलने से नाखुश थे और उसकी बेटी को बाइक लाने के लिए दबाव दिया करते थे। उसके एक बेटा विराज भी है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता नंदकिशोर ने मामले को लेकर कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी। कहा कि सोनम के पति विजय और ससुराल पक्ष के लोग बाइक न मिलने से ना खुश थे उसकी बेटी को पति विजय, ससुर हरनंदन, सास रामकली के अलावा शकुंतला, जेठ शैलेश, जेठानी रीना, नंद प्रवेश आए दिन बाइक लाने के लिए दबाव दिया करते थे। 13 जुलाई को सोनम ने अपनी छोटी बहन मंजू को फोन करके ससुराल पक्ष के उत्पीड़न की बात कही। 2 घंटे बाद सोनम की फांसी लगाकर मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को जान से मार कर लटका दिया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबिलारी में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव