दहेज में दस लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
0 पति सहित आधा दर्जन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा मौदहा, संवाददाता। कस्बे के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति सहित सात लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्

मौदहा, संवाददाता। कस्बे के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति सहित सात लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दहेज में दस की अतिरिक्त मांग कर मारपीट कर घर से निकाला था। कस्बे के रागौल मुहाल निवासी सानिया बानो पत्नी मोहम्मद जमशेद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका विवाह बीते तीन साल पहले कस्बे के रागौल निवासी मोहम्मद जमशेद पुत्र सईद मोहम्मद के साथ हुआ था। जिसमे उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज़ दिया था। लेकिन ससुराल वाले 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। डिमांड पूरी न होने पर ससुराली जनो द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया।
पीड़िता के पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया जिसपर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति जमेशद सहित ससुर सईद मोहम्मद, सास अंजुम बानो, जेठ रईश मोहम्मद, देवर मोहम्मद जावेद, जेठानी समा अंजुम व ननंद रश्मि बानो पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

