दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र की निवासी तनजीमा बी ने अपने पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा 29 अप्रैल 2023 को निकाह के बाद से बुलेट मोटरसाइकिल और 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। 21 नवंबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया और मारपीट की गई।

पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी तनजीमा बी ने एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका निकाह 29 अप्रैल 2023 को बिलसंडा के मोहल्ला भारतगंज निवासी ताजुद्दीन पुत्र अली मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि पति ताजुद्दीन, ससुर अली मोहम्मद, जेठ पप्पू, नंदोई लाला, नंद शायरा, नंदोई मौला बख्श और नंद साबिरा पत्नी मौला बख्श ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और 1.50 लाख रुपये की मांग की। 21 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने उसको घर से निकाल दिया। ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने आरोप है कि 27 अगस्त 2026 को शाम करीब पांच बजे पति और ससुर मायके पहुंचे और दहेज न मिलने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की तथा दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।


