गर्भवती पत्नी को बाइक से गिरा कर पेट में मार लातें

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

शीशगढ़, संवाददाता। ग्राम रसूलपुर निवासी आरती ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,मारपीट और अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पु

गर्भवती पत्नी को बाइक से गिरा कर पेट में मार लातें

शीशगढ़। ग्राम रसूलपुर निवासी आरती ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रसूलपुर निवासी आरती की शादी 24 फरवरी 2025 को हल्दी कला निवासी महेंद्र पाल से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के लोग उनसे पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरती के साथ मारपीट की। उनको कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया। पीड़िता ने बताया उन्हे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।आरोप है गत 30 जून को पति महेंद्र पाल उसे बहेड़ी के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से वापस ला रहा था।

रास्ते में किच्छा नदी के पुल के पास उन्हें बाइक से गिराकर पेट में लातें मारीं। इस वजह से उनका गर्भपात हो गया। ससुरालवालों ने रिश्ता खत्म करने की धमकी दी है। गत 15 अगस्त को मायके पहुंचकर फिर से पांच लाख रुपये व कार की मांग की। पुलिस ने आरती की तहरीर पर महेंद्र पाल, प्रेमपाल, पातीराम, ससुर पातीराम, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगर्भवती पत्नी को बाइक से गिरा कर पेट में मार लातें