दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, केस दर्ज
कुंडा से तस्नया बानो ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग और शोषण की शिकायत की है। वह बताती हैं कि शादी के बाद से ही उनके ससुराल ने लाखों रुपये, सोने के गहने और अन्य सामान की मांग की, नहीं तो निकाह तोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की है।

कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी रहमत अली की बेटी तस्नया बानो ने पुलिस को तहरीर दी। उसका निकाह आठ नवम्बर 2025 को इमाम अली निवासी रेहुआ लालगंज उदयपुर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालवाले दहेज कम होने की बात कहकर ढाई लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, वॉशिंग मशीन, सोफा सेट की मांग करने लगे। धमकी दी कि मांगे गए सामान नहीं दिए तो शौहर का दूसरा निकाह करा दिया जाएगा। 24 जनवरी 2026 को दहेज के लिए उसको मारा पीटा तो फोन पर अपने पिता को जानकारी दी।
2 मई को उसके पिता मामले की बात करने गए तो उनको धक्का देकर घर से बाहर कर दिया और उसे भी भगा दिया। वह पिता के साथ मायके आई। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को ससुरालवाले उसके मायके पहुंचे। उन लोगों ने पिता को धमकी दी। पीड़िता तस्नया की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के शौहर इमाम अली, ससुर शेर अली, सास सुगरा बानो, इरफाना बानो, रोशन अली निवासी रेहुआ लालगंज उदयपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।


