पति समेत आठ पर एफआईआर

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

सफीपुर। कजियाना मोहल्ला की रहने वाली मुस्कान ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 9 अप्रैल 2026 को कस्बा के सौदाग्रान मोहल्ला निवासी सुहेल के स

पति समेत आठ पर एफआईआर

सफीपुर। कजियाना मोहल्ला की रहने वाली मुस्कान ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 9 अप्रैल 2026 को कस्बा के सौदाग्रान मोहल्ला निवासी सुहेल से हुआ था। आरोप है कि शादी बाद से ही पति समेत ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देकर अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। पीड़िता ने बताया कि पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने ससुराल पहुंच 50 हजार रुपये भी दिए। उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 15 अगस्त की शाम पति समेत आठ लोग उसके किराए के कमरे पर पहुंचे और पिता से रुपये व बाइक दिलवाने की मांग करने लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए रबर की पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपति समेत आठ पर एफआईआर