दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

मेरठ जनपद में एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट और शारीरिक शोषण की शिकायत की है। ससुराल पक्ष ने पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़िता किया। देवर पर छेड़छाड़ कर गलत नजर रखने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 11 मई 2011 को उसकी शादी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी युवक से हुई थी। शादी में परिजन ने हैसियत के अनुसार पांच लाख रुपये, 1 बाईक व समस्त स्त्रीधन भी दिया था ।

लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। उसके तीन बच्चे हुए, लेकिन फिर भी मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि देवर उसपर गंदी नजर रखता तथा अकेली पाकर उसके साथ छेडछाड़ करता था। अवैध संबंध बनाने के लिए बाध्य करता था। एक अगस्त 2026 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर अपने पिता को फोन किया। पिता आरोपियों को समझाने के लिए आए तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज कर मारपीट कर दी।थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट