सुहागरात पर बोली दुल्हन, मैं किसी और की अमानत, हाथ लगाया तो करा दूंगी हत्या
यह मामला मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी से थोड़ा मिलता जुलता है। हापुड़ निवासी युवक की शादी मेरठ निवासी युवती से हुई। नवविवाहिता ने सुहागरात पर बताया कि वह किसी और की अमानत है। शादी के तीन दिन बाद पति ने उसे उसके प्रेमी को सौंप दिया।

यह मामला मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी से थोड़ा मिलता जुलता है। हापुड़ निवासी एक युवक की शादी हाल ही में मेरठ निवासी युवती से हुई। सुहागरात पर ही नवविवाहिता ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है, अगर हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी। यह सुनते ही पति हैरान रह गया। नवविवाहिता के परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं की। आखिरकार शादी के तीन दिन बाद पति ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसे युवती को सौंप दिया।
शिकायती पत्र
शुक्रवार को युवक और उसका पिता महिला थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताते हुए भविष्य में उनके साथ कोई घटना न हो इसे लेकर गुहार लगाई। महिला थाने में शुक्रवार को पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी, उनके बेटे से 25 जून 2026 को हुई थी। महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में युवती के पति ने बताया कि सुहागरात में ही दुल्हन ने उससे कह दिया कि वह किसी और की अमानत है और उस पर सिर्फ उसी का हक है। इसके बाद से वह लगातार फोन पर किसी से पूरे परिवार के सामने बात करती थी। नवविवाहित ने धमकी दी कि अगर उसको हाथ लगाया तो वह हत्या करा देगी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि इस बारे में जब युवती के परिजनों को फोन पर बताया तो उन्होंने कह दिया कि हमारी बेटी को यहां छोड़ जाओ। युवक पक्ष के लोगों ने इस तरह भेजने से मना कर दिया। युवक ने बताया कि 25 जून को शादी हुई और 28 जून को उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
मामले का निष्कर्ष
कहना इनका... युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, जबकि परिजनों ने शादी हापुड़ में करा दी। भविष्य में कोई घटना न हो, इसके लिए युवक ने थाने पहुंचकर सूचना दी। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दोनों पक्षों का मामला शांति से निपट गया है। - अरुणा राय, थाना प्रभारी, महिला थाना
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


