दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

हिन्दुस्तान, बरेली
share

क्योंलड़िया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

क्योलड़िया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई है।

शादी की जानकारी

मरगापुर मरगाईया गांव की शीतल देवी की शादी बीती पांच मई वर्ष 2025 को पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के ग्राम मझिगमा निवासी देवेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, इसमें 5 लाख रुपये नकद भी शामिल थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति देवेश कुमार, ससुर कृष्ण अवतार, सास प्रेमवती, जेठ राज कुमार और जेठानी रूमा देवी ने अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी।

प्रताड़ना का विवरण

मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शीतल देवी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के आदेश पर परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की मध्यस्थता कराई गई जो कि असफल रही।

अपराध की रिपोर्ट

घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कब और कहाँ यह घटना हुई?−
यह घटना 2025 में बीती पाँच मई को हुई जब शीतल देवी की शादी हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला