ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबिहार में दूल्हे की उम्र देख भड़की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ

बिहार में दूल्हे की उम्र देख भड़की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ

बिहार की राजधानी पटना के असपुरा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंडप में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन भड़क उठी। उसने शादी से साफ इनकार...

बिहार में दूल्हे की उम्र देख भड़की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ
बिक्रम, निज संवाददाताWed, 19 Jun 2019 08:57 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना के असपुरा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंडप में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन भड़क उठी। उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सलटया गया। बगैर शादी के दूल्हे के साथ बारात लौट गई। 

हुआ यूं कि असपुरा गांव निवासी केश्वर साव के पुत्र बुलबुल की शादी दतियाना गांव मे तय हुई थी। बताया गया है कि लड़के को देखे बगैर ही लड़की पक्ष वाले ने शादी की अन्य रस्में पूरी कर ली थी। सोमवार की रात असपुरा स्थित सूर्य मंदिर में शादी की रस्म पूरी होने वाली थी। वर पक्ष के लोग बाजे-गाजे के साथ शादी करने के लिए सूर्य मंदिर प्रांगण में पहुंचे। शादी की रस्म जल्दी जल्दी पूरी की जाने लगी, इस बीच जैसे ही शादी के लिए लड़के को मंडप में लाया गया।दोगुनी उम्र से ऊपर दूल्हे को देखते ही दुल्हन और उसकी मां भड़क उठी। दुल्हन शादी करने से साफतौर से इनकार कर दिया। 

इसी बीच लड़की पक्ष ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव करते हुए लड़की और उसके परिवार के लोगों को उनके घर भेजवाया। दूसरी ओर लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया है। हालांकि, इस मामले किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। 

चेन हल्का होने पर दूल्हा मंडप से फरार
सोमवार की रात सोने की चेन के हल्का होने पर नाराज दूल्हा शादी के मंडप से फरार हो गया। इस दौरान लड़का व लड़की पक्ष में मारपीट भी हुई। दुल्हन के पिता, भाई व अन्य संबंधी पूरी रात दूल्हे को कॉल कर मनाने में लगे रहे, लेकिन दुल्हा नहीं माना। इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी गयी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद लड़की पक्ष वाले फुलवारी थाने पहुंचे। लड़की के पिता के मिन्नता पर लड़के पक्ष वालों से फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष कैसर आलम बात की। मगर लड़के पक्ष वाले उनकी बात भी नहीं सुनी। मंगलवार की सुबह लड़की पक्ष वाले गर्दनीबाग थाने पहुंचे इसकी लिखित शिकायत की। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने इस मामले को जानीपुर पुलिस के हवाले दिया। जानीपुर थानाध्यक्ष बीके शर्मा के पहल पर लड़का शादी के लिए तैयार हुआ, इसके बाद जानीपुर थाने में ही शादी संपन्न हुई। जानीपुर थाने के महंगुपुर निवासी विजनंदन पासवान के पुत्र अजीत का रिश्ता हिन्दुनी निवासी दिनेश पासवान के पुत्री से तय हुई थी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें