दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान, काशीपुर
बाजपुर। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाया है।पुलिस ने

बाजपुर। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बरहैनी निवासी निशा पत्नी संजय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संजय सिंह पुत्र राजिंदर सिंह, वीरू पुत्र राजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह और शील निवासी ग्राम बरहैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


