Meerut News: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने और मासूम बेटे के

Meerut News: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा

Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने और मासूम बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनापूठी निवासी हर्षिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में परतापुर थाना क्षेत्र के गांव छजगलपुर उर्फ छजपुर निवासी सौरभ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा।

मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का कहना है कि मायके में रहने के दौरान उसने बेटे को जन्म दिया। बाद में सामाजिक स्तर पर समझौते के बाद ससुराल पक्ष उसे वापस ले गया, लेकिन कुछ दिन बाद मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सौरभ, ससुर ज्ञानेन्द्र, सास कृष्णा, जेठ गौरव, जेठानी शिवानी, ननद मोनिका और दादा ससुर सुरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा