दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कुड़वार (सुलतानपुर), संवाददाता कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे झंगाराम मजरे डोमनपुर निवासी विवाहिता ने

कुड़वार (सुलतानपुर), संवाददाता कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे झंगाराम मजरे डोमनपुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा आभूषण व कपड़े छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर महिला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शादी और दहेज की मांग
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शालिनी की शादी 25 अप्रैल 2021 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी संजय कुमार दूबे के साथ हुई थी। विवाह के दौरान मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और नकदी दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग 1.50 लाख रुपये नकद, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी की मांग करने लगे।महिला का आरोप है कि 29 जुलाई को दहेज की मांग को लेकर पति संजय कुमार दूबे, सास साबित्री दूबे, जेठानी नीलम दूबे, ननद सुनीता दूबे और चचेरा देवर संदीप दूबे ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पांच अगस्त को आरोपितों ने कथित तौर पर फिर मारपीट की और उसके आभूषण व कपड़े छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। पति ने भी उसे वापस रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विवाहिता अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ मायके चली आई।
पुलिस की कार्रवाई
महिला ने 10 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


