विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
(पेज तीन) अखलासपुर गांव से तीन मोबाइल की चोरी अखलासपुर गांव से तीन मोबाइल की चोरी अखलासपुर गांव से तीन मोबाइल की चोरी

(पेज तीन) भभुआ। चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उक्त मामले में पीड़िता लक्ष्मीना कुमारी ने नगर थाना में अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में कहा गया है कि उसकी शादी 5 मई 2026 को सिरहिरा के नगीना बिंद के पुत्र नागेन्द्र बिंद से हुई है। शादी में उपहार स्वरुप पैसा व सामान दिया गया। इसके बाद भी बाइक के लिए 4 सितम्बर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता फिलहाल अपने मायके भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव में रह रही हैं। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
गैंगस्टर एक्ट के आरोपितों को पकड़ने आई यूपी पुलिस
भभुआ। गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों को पकड़ने मंगलवार को यूपी पुलिस कैमूर पहुंची। चंदौली जिला के चकरधट थाना के सब इंस्पेक्टर मेहन्द्र प्रसाद तिवारी ने भभुआ थानाध्यक्ष से क्षेत्र के सीवों निवासी वारंटी रामायण बिंद व बद्री सिंह पटेल को गिऱफ्तार करने के लिए सहायता मांगी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चंदौली पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की।
नशे की हालत में आरोपित को पकड़ा
भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की हालत में एक आरोपित को पकड़ा। पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित भरत बिंद भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव का निवासी है। पुलिस ने सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वाहन दुर्घटना में दो महिला सहित सात घायल
भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी निवासी कैफ अंसारी, भभुआ के रौशन कुमार, सिकरी के उज्वल कुमार, रेही के हरिवंश तिवारी, सिलौटा की प्रभावती कुमारी, भभुआ शहर के वार्ड 11 निवासी शुभम कुमार व रामपुर की इन्द्रा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
मारपीट में दो महिला सहित तीन घायल
भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में छावों गांव की मीनु देवी, लोहरा की चंदा देवी व भभुआ शहर के वार्ड 13 निवासी अरशद शामिल हैं। परिजनों द्वारा घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया गया। कैमूर पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।
शराब के साथ दो आरोपित सहित तीन पकड़ाए
चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने 13.140 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों और एक शराब सेवन के आरोपित को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाजों में भभुआ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के कृष्ण कुमार और श्रीराम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनकी बाइक भी जब्त की है। शराब सेवन मामले में चांद थाना के नौडिहा निवासी बबलू यादव पकड़ाया है। इसकी जानकारी सहायक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दी है।
अखलासपुर गांव से तीन मोबाइल की चोरी
भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव से सोमवार की रात तीन मोबाइक की चोरी कर ली गई। उक्त मामले में अखलासपुर के मोहन शर्मा ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने डीह भुजैना से वारंटी को पकड़ा
चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को पकड़ा है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया वारंटी समर बहादुर यादव चैनपुर थाना क्षेत्र के डीह भुजैना गांव का निवासी है। पुलिस ने चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मेडिकल जांच कराकर मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।


