हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तलाक

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

हापुड़ में एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट का शिकार होने की शिकायत की। विवाहिता का निकाह 21 फरवरी 2024 को हुआ था, पर उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर तलाक दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तलाक

हापुड़, संवाददाता दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पति ने पीड़िता को तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि फरीदाबाद निवासी शमशाद के साथ उसका निकाह 21 फरवरी 2024 को हुआ था। शादी में 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद से दहेज में रुपयों की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता ने अपने परिजनों से अलग अलग तिथि में 4.1 लाख रुपये लाकर दिए।

21 सितंबर को दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर कमरे में भूखा प्यासा बंद कर दिया। 22 सितंबर को आरोपी उसे उसके मायके ले आए और उसके भाइयों के सामने तलाक दे दिया। परिजन ने काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता का समस्त जेवर, कपड़ा, सामान शादी के बाद से अपने कब्जे में ले रखा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तलाक