दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

किशनगंज। संवाददाता शादी के कुछ महीनों बाद ही दो लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित महिला गलगलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मांग पूरी न होने पर सास, ससुर और जेठानी ने मिलकर पीड़िता और उसकी छोटी बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने 4 सितंबर को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के युवक से दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी।
शादी के कुछ महीनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति, ससुर, सास और अन्य परिजनों ने मिलकर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक लाने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने अपने पिता की लाचारी का हवाला देते हुए कहा कि उसके गरीब पिता इतना दहेज नहीं दे सकते, तो आरोपियों ने महिला व उसकी बच्ची को घर से निकाल दिया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

