ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव के साथ आयोजन स्थलों और प्रतिनिधियों के मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सफाई, सड़कों, फुटपाथों, और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर चल रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव संदीप कुमार के साथ सम्मेलन से जुड़े आयोजन स्थलों और प्रतिनिधियों के आवागमन वाले मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम और इसके आसपास के क्षेत्रों से हुई। यहां लगी टीमों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन अधिकारियों ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां, लोधी रोड और निजामुद्दीन सहित प्रमुख स्थानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद साकेत और शेख सराय क्षेत्रों में भी तैयारियों की समीक्षा की गई।
निगम आयुक्त ने स्वच्छता के साथ सड़कों-फुटपाथों, हरित क्षेत्रों, सार्वजनिक सुविधाओं, प्रवर्तन, पशु नियंत्रण, मच्छर जनित रोग नियंत्रण, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और ब्रांडिंग में सुधार के निर्देश दिए।----


