आकर्षण का केंद्र बनी मिथिला की लोक परंपरा

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली में 'मिथिला की लोक परंपरा' प्रदर्शनी आयोजित की गई। 20 देशों के 50 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया और मिथिला चित्रकला व बिहार की संस्कृति का आनंद लिया। प्रदर्शनी में 31 कलाकारों की 64 कृतियाँ शामिल हैं।

आकर्षण का केंद्र बनी मिथिला की लोक परंपरा

रहिका,निज संवाददाता। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली में मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी द्वारा आयोजित ‘मिथिला की लोक परंपरा’ प्रदर्शनी विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 20 देशों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर मिथिला चित्रकला और बिहार की लोक-संस्कृति को जाना। प्रदर्शनी देखने वालों में बोलिविया, ब्राजील, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, मिस्र, युगांडा, बेलारूस, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, थाईलैंड, चीन, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि शामिल थे। मिथिला चित्रकला की बारीक रेखाओं, सूक्ष्म अलंकरण, चटख रंगों और प्राकृतिक रंगों से बनी कलाकृतियों ने प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

संस्थान के क्यूरेटर प्रतीक प्रभाकर ने कलाकृतियों की विषय-वस्तु और पारंपरिक पद्धति की जानकारी दी। निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने संस्थान की स्थापना, शिक्षण गतिविधियों और संरक्षण कार्यों के बारे में बताया।प्रदर्शनी में पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान सहित 31 कलाकारों की 64 कृतियाँ प्रदर्शित हैं। आयोजन विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय केन्द्र सरकार के सहयोग से किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआकर्षण का केंद्र बनी मिथिला की लोक परंपरा