चतरा में जमीन के म्यूटेशन के एवज में 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी एसीबी हजारीबाग के हत्थे चढ़ा

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग एसीबी ने आरोपित सतीश सिन्हा उर्फ सतीश प्रसाद को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने जमीन के म्युटेशन के लिए 35,000 रुपये की मांग की थी। सूचक ने एसीबी हजारीबाग में आवेदन दिया, जिससे कार्रवाई हुई। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

चतरा में जमीन के म्यूटेशन के एवज में 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी एसीबी हजारीबाग के हत्थे चढ़ा

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चतरा के सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश सिन्हा उर्फ सतीश प्रसाद को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी हजारीबाग के गठित ट्रैप टीम ने दंडधिकारी और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में की।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

एसीबी हजारीबाग एसपी आरिफ एकराम ने बताया कि चतरा जिला गिद्धौर थाना क्षेत्र के नयाखाप निवासी तुलसी यादव ने अपनी पत्नी अंगरी देवी के नाम से असढिया गांव में खाता नंबर20, प्लॉट नंबर 459 की 20 डिसमील जमीन खरीदी थी। इसी जमीन के म्युटेशन के लिए उन्होंने सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश सिन्हा से संपर्क किया था। राजस्व कर्मचारी ने जमीन का म्युटेशन करने के एवज में 35,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। सूचक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन दिया।

आवेदन और सत्यापन

आवेदन पर एसीबी के सत्यापनकर्ता ने तकनीकी यंत्र के माध्यम से मामले का सत्यापन कराया , जिसमें पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सही साबित हुआ। सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी हजारीबाग थाना में कांड संख्या-09/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद 15 सितंबर को एसीबी की ट्रैप टीम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी को प्रार्थी से 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सतीश प्रसाद पिता स्वर्गीय सुरेश प्रसाद, उम्र 57 वर्ष, निवासी गुली, पोस्ट पितीज, थाना ईंटखोरी, जिला चतरा की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानुनी कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦सतीश प्रसाद को कितनी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया?−
सतीश प्रसाद को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचतरा में जमीन के म्यूटेशन के एवज में 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी एसीबी हजारीबाग के हत्थे चढ़ा