बिजिलेंस टीम को आफिस से लेकर घर तक भारी भरकम कैश मिली थी गुप्त जानकारी

हिन्दुस्तान, शामली
share

शामली के जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा कर्मचारी सद्दाम की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी हुई है। सतर्कता टीम ने दोनों स्थानों से कुल 71 लाख रुपये की नकदी बरामद की। यह नकदी बालू खनन के ऑनलाइन आवेदन के बदले मांगी गई थी। जांच अभी जारी है।

बिजिलेंस टीम को आफिस से लेकर घर तक भारी भरकम कैश मिली थी गुप्त जानकारी

शामली। जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा कर्मचारी सद्दाम की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के साथ सतर्कता अधिष्ठान की तलाशी में मिली नकदी ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। सतर्कता टीम को गुप्त जानकारी मिली थी अधिकारी के आफिस से लेकर घर पर भारी कैश बरामद किया जा सकता है। अब जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है और उसका रिश्वत के मामले से कोई संबंध है या नहीं। बिजिलेंस के एएसपी के मुताबिक ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की जांच और अभिसूचना संकलन किया गया था। इसमें दोनों के संबंध में भ्रष्ट आचरण की शिकायतों की पुष्टि किए जाने की बात कही गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्यालय और आवास में नकदी मिलने की संभावना भी जताई गई थी। गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई के बाद टीम ने दोनों स्थानों पर तलाशी ली। कार्यालय से मिली आठ लाख रुपये की नकदी के अलावा अधिकारी के घर से करीब 63 लाख रुपये मिलने की जानकारी दी गई। यानी दोनों स्थानों से बरामद नकदी की कुल राशि करीब 71 लाख रुपये बताई गई है। शिकायत के अनुसार बालू खनन के ऑनलाइन आवेदन को उच्चाधिकारी को अग्रसारित करने के बदले रकम की मांग की गई थी। अब जांच में शिकायत, ट्रैप की प्रक्रिया, बैंक लेनदेन, बरामद नकदी और अन्य साक्ष्यों को एक साथ देखा जाएगा。

रायबरेली के मूल निवासी है खनन अधिकारी

गिरफ्तार किए गए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह रायबरेली जनपद के लाल गंज तहसील जिला के मूल निवासी है। जबकि संविदा लिपिक सद्दाम का भूरा कैराना का निवासी है।

जांच के आगे कई सवाल

कार्यालय और घर से मिली नकदी के संबंध में भी जांच एजेंसी के सामने कई बिंदु होंगे। नकदी कब और किस स्रोत से आई। यह भी जांच का विषय है। इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे। फिलहाल सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई के बाद खनन विभाग में इस प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस मामले में गिरफ्तारी किसकी हुई है?−
इस मामले में जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा कर्मचारी सद्दाम की गिरफ्तारी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजिलेंस टीम को आफिस से लेकर घर तक भारी भरकम कैश मिली थी गुप्त जानकारी