प्रधान जाकिर हुसैन पुलिस ने किया गिरफ्तार, वादी ने कोर्ट में दिया समझौता नामा
मोहनपुर कैंट के गांव वाजिद हुसैन ने प्रधान जाकिर हुसैन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। 27 अगस्त को वाजिद और उसकी पत्नी के साथ मारपीट हुई और फायरिंग की गई। वादी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जाकिर को गिरफ्तार किया गया लेकिन कोर्ट में समझौता हो गया, जिससे उसे रिहा कर दिया गया।

बरेली। मोहनपुर कैंट के गांव वाजिद हुसैन को उसके प्रधान (प्रशासक) जाकिर हुसैन समेत तीन भाइयों ने घर खाली न करने पर 10 लाख की रंगदारी मांगी। घर में घुसकर वाजिद और उसकी पत्नी को पीटा। रास्ते में रोककर उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। यह मामला 27 अगस्त का है। कार्रवाई न होने पर मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो कैंट पुलिस ने आरोपी जाकिर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां परिवार के लोग पहुंच गये। वादी ने खुद ही कोर्ट में समझौता नामा दे दिया। जिससे कोर्ट ने जाकिर हुसैन को रिहा कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में वाजिद हुसैन ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मेरे भाई जाकिर, आसिफ और आमिर हुसैन गलत संगत में पड़ गये। आरोप है, वह पिता के दिए मकान में रहते हैं। अपना कारोबार करते हैं। जाकिर, आमिर और आसिफ आये दिन उसके साथ अभद्रता करते हैं। घर खाली कराने को दबाव बनाते हैं। परेशान होकर वाजिद ने जाकिर, आमिर और आसिफ के खिलाफ एक सितंबर को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसके साथ 27 अगस्त को सभी ने मारपीट की। मुकदमा दर्ज होने पर मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल लाया गया तो वह हंगामा करने लगा। जब उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया तो सीने में दर्द बताकर ड्रामा करने लगे। मेडिकल में फिट बताया गया। पुलिस जाकिर को लेकर कोर्ट पहुंची। वहां परिवार के लोग पहुंच गये। काफी देर तक कोर्ट के बाहर हंगामा चला। इसके बाद वादी वाजिद ने समझौता नामा लिखकर दे दिया। इसलिए जाकिर को कोर्ट से रिहा कर दिया गया.
स्मैक तस्कर का दामाद है जाकिर
पीड़ित वाजिद हुसैन का कहना है, प्रधान जाकिर हुसैन फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर उस्मान का दामाद है। जाकिर पर रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी देने और तमंचे से फायर करने जैसे कई मुकदमें भी दर्ज हैं। अपराधियों के साथ उठना बैठना होने के कारण वह क्षेत्र में दबंगई दिखाता है.
एसएसपी के आदेश पर हुआ मुकदमा
वाजिद हुसैन ने तहरीर में लिखा, उनके साथ घर में घुसकर उन्हें और पत्नी को पीटा। तमंचा से फायर किया गया, जो मिस हो गया। 112 नंबर पुलिस को कॉल करके बुलाया गया। चौकी से पुलिस पहुंची लेकिन चौकी पुलिस ने कुछ नहीं किया और लौट गई। चौकी पर तहरीर भी दी गई। जब चौकी पुलिस ने कुछ नहीं किया तो उससे फिर से अभद्रता की गई। मकान खाली कराने का दबाव बनाया। परेशान होकर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद कैंट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जाकिर, आमिर और आसिफ हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन वादी के समझौता नाम कोर्ट में पहुंचने के बाद पुलिस की मेहनत बेकार हो गई.

