दावा: खास जीन थेरेपी से लौटा सकती है आंखों की रोशनी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- शोधकर्ताओं ने 10 मरीजों पर किया अध्ययन, आंख में लगाया इंजेक्शन लंदन, एजेंसी।

दावा: खास जीन थेरेपी से लौटा सकती है आंखों की रोशनी

- शोधकर्ताओं ने 10 मरीजों पर किया अध्ययन, आंख में लगाया इंजेक्शन लंदन, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने ऐसी जीन थेरेपी विकसित की है, जो दृष्टिहीन लोगों में कुछ हद तक देखने की क्षमता वापस लाने में मदद कर सकती है। इस तकनीक को ऑप्टोजेनेटिक थेरेपी कहा जाता है। यह शोध न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।

शोध का उद्देश्य

वैज्ञानिकों ने आंख की उन कोशिकाओं को दोबारा संवेदनशील बनाया जाता है, जो बीमारी के बावजूद काफी हद तक बची रहती हैं। इसका आधार वह वैज्ञानिक खोज है, जिसे भौतिकी के क्षेत्र में 2026 का नोबेल पुरस्कार मिला है।

ऑप्टोजेनेटिक थेरेपी तकनीक

ऑप्टोजेनेटिक्स ऐसी तकनीक है जिसमें प्रकाश की मदद से तंत्रिका कोशिकाओं को चालू या बंद किया जा सकता है। इस उपचार से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति में पहली बार आंशिक रूप से देखने की क्षमता वापस आने का मामला 2021 में सामने आया था। अब शोधकर्ताओं ने 10 लोगों पर किए गए परीक्षण के नतीजे जारी किए हैं। इनमें 2021 में इलाज पाने वाला मरीज भी शामिल था।

रेटिना की दूसरी कोशिकाओं से उम्मीद

अध्ययन में शामिल सभी 10 मरीजों को रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा नाम की गंभीर आनुवंशिक बीमारी थी। इसमें आंख का रेटिना धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगता है। रेटिना रोशनी को ऐसे संकेतों में बदलता है जिन्हें दिमाग समझ सकता है। रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा में रोशनी महसूस करने वाली कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं। लेकिन रेटिना की कुछ दूसरी कोशिकाएं (गैंग्लियन सेल्स) लंबे समय तक बची रहती हैं। ये आंख से मिली जानकारी को दिमाग तक पहुंचाने का काम करती हैं।

आंख में इंजेक्शन से कोशिकाओं को किया सक्रिय

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर के डॉक्टर और शोध के प्रमख लेखकर डॉ. जोस-अलैन साहेल के मुताबिक, इस इलाज में आंख के अंदर एक जीन थेरेपी का इंजेक्शन दिया जाता है। इसमें एक सुरक्षित सिंथेटिक वायरस का इस्तेमाल किया जाता है। यह रेटिना की बची हुई गैंग्लियन कोशिकाओं तक एक खास जेनेटिक निर्देश पहुंचाता है। इससे कोशिकाएं ऐसा प्रोटीन बनाती हैं जो प्रकाश से सक्रिय होता है।

खास चश्मे से दृष्टिहीनों को मिलती है मदद

- इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को विशेष लाइट-स्टिमुलेटिंग चश्मा दिया जाता है।

- यह चश्मा आसपास की चीजों को कैमरे से कैप्चर करते उन्हें प्रकाश की एक खास पल्स में बदलता है।

- ये पल्स आंख में जीन थेरेपी से प्रकाश-संवेदनशील बनाई गई गैंग्लियन कोशिकाओं को सक्रिय करती हैं।

- इससे मरीज को पूरी रंगीन या सामान्य दृष्टि नहीं मिलती, बल्कि वह एक ही रंग की तस्वीर महसूस कर पाता है।

- मरीज सामने रखी किसी वस्तु की मौजूदगी या उसकी जगह को पहचान सकता है।

शोध में क्या हासिल हुआ?

- सिर्फ एक मरीज में गंभीर साइड इफेक्ट देखा गया, लेकिन वह कुछ ही मिनटों में ठीक हो गया।

- शरीर के दूसरे हिस्सों में कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया।

- 10 में से 6 मरीजों में रोशनी महसूस करने की क्षमता में सुधार दिखा।

- कुछ मरीज चश्मा पहनने के बाद रोजमर्रा के काम बेहतर तरीके से कर पाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शोध में शामिल मरीजों की आँखों की बीमारी का नाम क्या था?−
अध्ययन में शामिल सभी 10 मरीजों को रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा नाम की गंभीर आनुवंशिक बीमारी थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदावा: खास जीन थेरेपी से लौटा सकती है आंखों की रोशनी