कर्णप्रयाग रेल लाइन की एस्केप टनल आरपार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पैकेज-वन की एस्केप टनल का ब्रेक थ्रू शुक्रवार शाम को हुआ। ढालवाला से नीरगड्डू के बीच 5.5 किमी लंबी एस्केप टनल का निर्माण पूरा हुआ है। परियोजना की मुख्य टनल का ब्रेक थ्रू जनवरी में होने की उम्मीद है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पैकेज-वन की एस्केप टनल शुक्रवार शाम आर-पार हो गई। ढालवाला-नीरगड्डू के बीच 5.5 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल का ब्रेक थ्रू हुआ। इसके साथ ही ढालवाला से शिवपुरी तक 11 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल का निर्माण पूरा हो गया है। परियोजना की मुख्य टनल जनवरी में आर-पार होने की उम्मीद है। परियोजना की पहली सुरंग ढालवाला से शिवपुरी तक है, जिसकी कुल लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। इस सुरंग का खुदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। इसमें एक हिस्सा ढालवाला से नीरगड्डू है, जिसकी लंबाई करीब 5.5 किमी है। दूसरा हिस्सा नीरगड्डू से शिवपुरी तक का है, जिसकी लंबाई भी करीब 5.5 किमी है।
नीरगड्डू से शिवपुरी मुख्य सुरंग का ब्रेक थ्रू (आर-पार) बीते 15 अप्रैल को हो गया था। इस हिस्से की एक एस्केप सुरंग पहले की आर-पार हो चुकी थी। शुक्रवार को ढालवाला से नीरगड्डू तक करीब 5.5 किमी हिस्से की निकासी सुरंग का भी ब्रेक थ्रू हो गया है। आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष जनवरी में इस हिस्से की मुख्य सुरंग भी आर-पार कर दी जाएगी।


