Hindi NewsIndia Newsbreak on coronavirus speed least cases after three years covid 19 - India Hindi News
भारत में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, सवा तीन साल बाद सबसे कम केस

भारत में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, सवा तीन साल बाद सबसे कम केस

संक्षेप: भारत में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग चुकी है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में सवा तीन साल के बाद सबसे कम केस सामने आए हैं। एक दिन में केवल 33 नए केस रिपोर्ट हुए हैं।

Tue, 27 June 2023 12:27 PMAnkit Ojha एजेंसियां, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश में मार्च 2020 के बाद से अब सबसे कम कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में केवल 33 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़े कहते हैं कि देश में अब सिर्फ 1606 ऐक्टिव केस हैं और अब तक 5,31,903 लोगों की मौत हुई है। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब तक देश में 4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस समय का रिकवरी रेट 98.81 फीसदी है। एक दिन पहले की बात करें देश में 47 नए केस रिपोर्ट हुए थे। आंकडो़ं की बात करें तो मार्च 2020 से ही आंकड़े बढ़ने शुरू हुए थे। इसके बाद सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई। तीन दिन में ही यह 30 लाख को पार कर गई। 

पांच सितंबर को 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके थे। 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को आंकड़ा 60 लाख को पार कर गया।  दिसंबर में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ की संख्या पार कर चुके थे।

मई आते-आते कोरोना वायरस से दो करोड़ लोग संक्रमित हो गए थे। इसके एक महीने बाद ही तीन करोड़ लोग संक्रमित हो गए। बीते साल 25 जनवरी को आँकड़ा चार करोड़ को पार कर गया था। इसके बाद कोरोना वायरस में लगातार गिरावट दर्ज की गई। अब खास बात यह भी है कि कोरोना से संक्रमित होने वालों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।