12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी लखनऊ। विशेष संवाददाता स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या

12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी लखनऊ। विशेष संवाददाता

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देने वाले 12 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को शुक्रवार को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें से सात पुलिसकर्मी स्पेशल टॉस्क फोर्स में तैनात हैं। इसमें तत्कालीन एसएसपी आगरा मुनिराज जी और आईपीएस सत्यजीत गुप्ता प्रमुख हैं।

फायर सेवा कर्मियों को पुरस्कार

इसी के साथ प्रदेश फायर सेवा के 16 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक और एक फायर कर्मी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा सम्मान और चार फायर कर्मियों को राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वाले

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में एसटीएफ मेरठ यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, संजय सिंह प्रमुख हैं। उनको 10 नवंबर 2025 को मुराबादाद के भोजपुर थाने में एक लाख के इनामी दुर्दांत अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा व उसके साथी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश दीनू को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार

इसी तरह मेरठ में 4 मई 2023 को कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना को मार गिराने के दौरान शहीद हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार (मरणोपरांत), हेड कांस्टेबल दीपक, नोएडा में तैनात उप निरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मनित किया जाएगा है। अनिल दुजाना के खिलाफ 66 अभियोग पंजीकृत थे।

इसके अलावा आगरा में एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराने में शामिल एसएसपी मुनिराज जी. उनके साथी पुलिस अधीक्षक आईपीएस सत्यजीत गुप्ता, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, प्रशांत कुमार को भी वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से एसआई अक्षय परवीर त्यागी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, दीपक कुमार को पहली बार गैलेंट्री मेडल दिया जाए।

आगामी पुरस्कार

वीरता के लिए इन फायर कर्मियों को मिला राष्ट्रपति का पुलिस पदक

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वाले फायर कर्मियों में चीफ फायर अधिकारी राहुल पाल, फायर स्टेशन आफिसर मूलचंद सिंह, मुख्य फायरमैन नेत्रपाल सिंह, फायरमैन रामपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, विनय यादव, आयुष्मान कुमार शर्मा, दीपक कुमार प्रथम, उमाकांत शुक्ला, फायर स्टेशन आफिसर सुशील कुमार, फायर स्टेशन सेकेंड आफिसर धर्मपाल सिंह, सुमित प्रताप सिंह, फायरमैन प्रवेश कुमार, विवेक कुमार पटेल और पुष्पेंद्र सिंह शामिल हैं। इसी के साथ लीडिंग फायरमैन नईमुद्दीन को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से फायरस्टेशन आफिसर राम मिलन भारती, फायरमैन ड्राइवर परमेश्वर प्रसाद यादव, फायरमैन आरिफ अली और मुइद्दीन को सम्मानित किया गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वीरता पदक किसके लिए दिया गया है?−
वीरता पदक उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया है जिन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ साहस का परिचय दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक