दो साल से फरार 6.09 लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलापोटका में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर भवेश लोहरा को 18 महिलाओं से वसूली गई 609833 रुपये की धनराशि हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह दो साल से फरार थे और सरायकेला-खरसांवा जिला के कांड्रा लाहा कोठी से पकड़े गए। मामला 11 जुलाई 2024 को दर्ज किया गया था।

पोटका। भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक के स्वामित्त कंपनी) के ग्राहकों से रुपये लेकर गबन करने के मामले में पोटका पुलिस ने आरोपी भवेश लोहरा को सरायकेला-खरसांवा जिला के कांड्रा लाहा कोठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहे थे। मामले में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड महिलाओं को ऋण देने और वसूलने का काम करती है। भवेश लोहार कंपनी के मुसाबनी शाखा (पोटका) में ब्रांच मैनेजर के रूप मे काम करते थे। उन्होंने 18 महिलाओं से वसूली की गयी ऋण की कुल राशि 609833 रुपये शाखा को जमा करने के बजाय हड़प लिया था, जिसका मामला ब्रांच मैनेजर अमित कुमार केसरी के द्वारा 11 जुलाई 2024 को पोटका थाना मे दर्ज कराया गया था।
इसी आलोक मे पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने भवेश लोहार को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


