ब्रह्माकुमारी ने मनाया अलौकिक रक्षा बंधन पर्व
हिन्दुस्तान, सीवान
महाराजगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बहनों ने अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। बीके शोभा दीदी और बीके निप्पू बहन ने भाई-बहनों को सुरक्षा का रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। यह पर्व आत्मा को विकारों से मुक्त रखने का संकल्प लेने का भी है।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अलौकिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा रक्षा बंधन का पर्व आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। बीके शोभा दीदी व बीके निप्पू बहन ने भाई-बहनों को पवित्रता और आत्मिक सुरक्षा का रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। बहनों ने बताया कि यह पर्व आत्मा को विकारों से मुक्त रखने का संकल्प लेने का भी है। ब्रह्मकुमारी बहनों ने प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी वह अधिवक्ता सहित कई लोगों को रक्षा बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। मौके पर बीके शोभा दीदी, बीके निप्पू बहन, बीके रविंद्र भाई, बीके बीरबल भाई, बीके जितेंद्र भाई, बीके राजेश भाई, बीके वीरेंद्र भाई, बीके मनीष भाई सहित सभी बीके परिवार थे।


